grah 1 3

ss

Tuesday, 26 September 2017

इंसानियत इंसान को इंसान बना देती है

इंसानियत इंसान को इंसान बना देती है

कड़वे वचन शेयर जरुर कीजिए

कड़वे वचन शेयर जरुर कीजिए

दामाद vs बेटा

दामाद vs बेटा

यह दहेज लोभियों के लिए। सभी पढ़े और शेयर करें

यह दहेज लोभियों के लिए।  सभी पढ़े और शेयर करें

दुनिया में कोई भी चीज़ अपने आपके लिए नहीं बनी है पता है क्यों

दुनिया में कोई भी चीज़ अपने आपके लिए नहीं बनी है पता है क्यों

मनुष्य की फितरत

मनुष्य की फितरत

जीवन में याद रखने वाले कुछ अच्छी बातें

जीवन में याद रखने वाले कुछ अच्छी बातें

आचार्य चाणक्य के 20 अनमोल विचार पार्ट-2

आचार्य चाणक्य के 20 अनमोल विचार पार्ट-2

आचार्य चाणक्य के 22 अनमोल विचार पार्ट-1

आचार्य चाणक्य के 22 अनमोल विचार पार्ट-1

कमाल के किचन टिप्स

कमाल के किचन टिप्स

Monday, 26 June 2017

आलू परवल की भुजिया

आलू परवल की भुजिया-परवल की सब्जी और अचार के बाद अब बनाएं इसकी लजीज भुजिया. पकवानगली में मैं बता रही हूं इसे बनाने का बेहद आसान तरीका...

आवश्यक सामग्री
6-7 परवल
2 आलू
1 बड़ा प्याज (लंबे आकार में कटा हुआ) 1 छोटा चम्मच राई
आधा छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
चुटकीभर गरम मसाला
तेल जरूरत के अनुसार

विधि:-

- परवल आलू की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले परवल और आलू को धोकर पतले और लंबे आकार में काट लें.

- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.

- तेल के गर्म होते ही राई डालें.

- जैसे ही राई चटकने लगे, प्याज डालकर सुनहरा होने तक कड़छी से चलाते हुए भूनें.

- प्याज के भुनते ही परवल, आलू, हल्दी, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

- सब्जी को 5 से 6 मिनट तक ढककर पकाएं और तय समय के बाद आंच बंद कर दें.

- परवल आलू की भुजिया तैयार है. रोटी, पराठा या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

लौकी के पकौड़े

लौकी के पकौड़े-


पकौड़े सभी को पसंद होते हैं और लौकी के पकौड़े अगर मिल जाएं तो फिर बात ही क्या. हम लेकर आए हैं लौकी के पकौड़े की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री
2 पतली लौकी, छिली और गोल कटी हुई
1 कटोरी बेसन
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
एक चुटकी हल्दी
2 बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
तलने के लिए तेल

विधि:-

- एक बर्तन में लौकी और तेल को छोड़कर बाकी के सभी मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.

- एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें.

- जब तेल गर्म हो जाए तो घोल में लौकी के टुकड़ों को घोल में डालकर अच्‍छी तरह लपेटें व कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.

- इसी तरह से सभी पकौड़े तल लें और फिर किचन पेपर पर निकाल लें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.

- लौकी के पकौड़े को चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

सूजी बेसन स्नैक्स

सूजी बेसन स्नैक्स-

सूजी का हलवा जितना टेस्टी बनता है उससे भी कई ज्यादा टेस्टी बनते हैं सूजी और बेसन से बनने वाले सूजी बेसन स्नैक्स. जानें इसकी रेसिपी

आवश्यक सामग्री

1 कप सूजी
1 कप बेसन
नमक स्वादानुसार
आधा छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच हल्दी
चुटकीभर हींग
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
तेल तलने के लिए
सजावट के लिए
1 छोटा चम्मच चाट मसाला

विधि:-

- सबसे पहले एक बाउल में सूजी, बेसन ,नमक और पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें.

- हल्की आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें

- तेल के गर्म होते ही अजवाइन और जीरा भून लें.

- जीरे के चटकते ही हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.

- अब हल्दी, हींग, गरम मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से कड़छी से मिलाएं.

- अब इसमें बेसन-सूजी का तैयार घोल और कसूरी मेथी डालकर मिक्स कर लें.

- हल्की आंच में धीरे-धीर कड़छी से चलाते रहें जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए. 

- जब मिश्रण अच्छे से टाइट हो जाए तब इसमें एक छोटा चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.

- तेज आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें.

- अब तैयार मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गर्म तेल में डालें. (चने के पकौड़े)

- बॉल्स के सुनहरे होते ही इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख दें.

- सूजी बेसन स्नैक्स तैयार है. ऊपर से चाट मसाला बुरक कर सर्व करें.

नोट:

- कसूरी मेथी के अलावा आप सूखा धनिया भी डाल सकते हैं.

मिक्स वेजिटेबल के करारे परांठे

मिक्स वेजीटेबल के करारे परांठे-

अगर आपके बच्चे को या घर में किसी भी सदस्य को सब्जियां पसंद नहीं आती हैं तो इन सब्जियों खिलाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है पराठा. अगर वेज पराठा उन्हें खिला देंगी तो फिर वह कभी सब्जियां खाने से मना नहीं करेंगे...


आवश्यक सामग्री-

डेढ़ कप गेहूं का आटा
एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ गाजर
आधा कप कद्दूकस कियी हुई पत्ता गोभी
एक चौथाई कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा प्याज या सादा प्याज
2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई मेथी, वैकल्पिक
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
चौथाई कप हरी मटर के दाने, उबले हुए और मैश किए हुए
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
ढाई छोटा चम्मच तेल + शैलो फ्राई करने के लिये
नमक स्वादानुसार

विधि:-

- एक नॉन स्टिक पैन में मध्यम आंच पर 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गरम करें. इसमें गाजर, गोभी, शिमला मिर्च, हरा प्याज, मेथी के पत्ते और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अगर आप सादा प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले उसे 1-मिनट के लिए भून लें और बाद में सारी सब्जियां डालें.अचार के मसाले का पराठा बनाएं

- नमक और हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर दें. सब्जियां नरम हो जाएं तब तक भूनें, इसमें 3-4 मिनट का समय लगेगा. मैश किए हुए हरी मटर के दाने डालें. इस तरीके से बनाएं चॉकलेट पराठा

- अच्छी तरह मिक्स करें और गैस बंद कर दें. सब्जियों को 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें.तिकोना परतदार पराठा

- एक परात में 1 कप गेहूं का आटा, 1 टीस्पून तेल और नमक डालें. फिर इसमें पकी हुई सब्जियों का मिश्रण, कटा हुआ हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और धनिया पाउडर डालें. उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

- जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और नरम लेकिन थोड़ा सख्त आटा (पराठा के आटा की तरह) गूंद लें. आटे पर 1/2 टीस्पून तेल डालें और उसकी सतह को तेल लगाकर चिकना कर लें. आटे को ढकें और 10 मिनट के लिए सेट होने दें.

- 10 मिनट के बाद, आटे की 8-10 लोइयां तोड़ लें.

- एक छोटी थाली में पर्थन के लिए 1/2 कप सूखा गेहूं का आटा लें. एक लोई को लेकर हथेलियों के बीच दबाकर चपटा कर लें. उसे सूखे आटे से लपेट लें और चकले के ऊपर रखकर गोल या तिकोना पराठा बेल लें.

- तवे को मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो तब उसके ऊपर कच्चा पराठा रखें. जब पराठे की सतह पर छोटे बुलबुले दिखने लगे तब उसे पलटे और आंच कम कर दें. बीकानेरी दाल पराठा - पलटे से उसकी सतह पर 1/2 टीस्पून तेल समान रूप से फैला दें और लगभग 30-40 सेकंड के लिए सिकने दें. इसे फिर से पलटें. आंच को मध्यम कर दें और इसकी सतह पर 1/2 टीस्पून तेल फैला दें. पलटे से उसे दबाएँ और 30-40 सेकंड के लिए सेकें. उसे तब तक पकाएं जब तक कि दोनों तरफ सुनहरे भूरे रंग के धब्बे न दिखाई देने लगें.मूंग दाल का पराठा - बाकी के पराठे भी इसी तरह बना लें. मिक्स वेजिटेबल के पराठे को दही और अचार के साथ सर्व करें.

नोट

- उबले हुए मटर को ठीक से मैश कर लें ताकि पराठा बेलते समय टूटे नहीं.

- आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं.

- आप आलू, गाजर, गोभी और हरी मटर को भुनने के बदले उबाल के भी डाल सकते हैं.

- बदलाव के लिए, आप गोल आकार के बजाय त्रिकोण के आकार के परांठे बना सकते हैं.

Sunday, 25 June 2017

अक्की की रोटी

कर्नाटक में चावल को अक्की कहा जाता है. यहां लोग चावल खूब खाते हैं साथ ही इससे ही ज्यादातर चीजें भी बनाते हैं. तो हम लेकर आए हैं अक्की की रोटी-
आवश्यक सामग्री

1 कप चावल का आटा
1 प्याज बारीक कटा
2-3 चम्मच कदूद्कस नारियल
आधा चम्मच कद्दूकस गाजर
2 हरी मिर्च, कटी हुई
एक टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ
5-7 करी पत्ते
आधा चम्मच जीरा
एक बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
आटा गूंदने के लिए पानी
सेंकने के लिए तेल

विधि

- एक बाउल में चावल का आटा लें और इसमें नारियल, गाजर, जीरा, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, प्याज, अदरक और नमक अच्छी तरह मिलाएं और पानी मिलाकर गूंद लें. (आटा ज्यादा सख्त न गूंदें.)

- अब आटे की चार लोइयां बना लें.

- मीडियम आंच पर तवा गर्म करें और इसमें थोड़ा-सा तेल डालें.

- तवे पर एक लोई रखें और हल्के हाथों से इसे फैलाते हुए रोटी का आकार दें. (आप चाहें तो पॉलिथीन में लोई डालकर बेल लें. इससे रोटी टूटेगी नहीं.)

- जब एक तरफ से रोटी सिक जाए तो इस पर तेल लगाकर पलटा दें. इसके बाद दूसरे साइड भी तेल लगाकर सेंक लें.

- बाकी लोइयों से भी इसी तरह रोटीयां बना लें.

- गर्मागर्म और टेस्टी अक्की रोटी तैयार है. इसे नारियल और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.

टिप्स-

- एक रोटी बनाने के बाद तवा ठंडा कर लें.

- रोटी फैलाते वक्त अगर उंगलियों में थोड़ा पानी लगा लेंगे तो रोटियां और ज्यादा मुलायम बनेंगी.

- वैसे रोटी को चने या सरसों के साग के साथ ट्राई करेंगे तो स्वाद लाजवाब लगेगा.
- अक्की रोटी के आटे में आप भिगी हुई चने दाल भी मिलाकर आटा गूंद सकते हैं.

डिब्बा रोटी या मिनापा रोटी

डिब्बा रोटी या मिनापा रोटी-


डिब्बा रोटी आंध्रप्रदेश में बनाई जाने वाली एक खास डिश है जिसे लोग आमतौर पर ब्रेकफॉस्ट या शाम के स्नैक्स में खाना पसंद करते हैं. इसे मिनापा (Minapa) रोटी  के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी...

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 5 से 15 मिनटकैलोरी : 254मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री:-

3 कप उड़द दाल
2 कप सूजी
1 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार

विधि:-

- डिब्बा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.

- तय समय के बाद दाल को ब्लेंडर में महीन पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. (कर्नाटक की अक्की रोटी)

- पिसी हुई दाल में सूजी, जीरा और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं और करीब आधे घंटे के लिए रख दें.

- अब मीडियम आंच में एक गहरे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.

- तेल के गर्म होते ही कड़ाही में पेस्ट डालें और ढक दें. ध्यान रखें कि पेस्ट को 2 इंच मोटे कर फैलाएं.

- 2 मिनट बाद ढक्कन हटाकर रोटी को पलटकर दूसरे साइड से भी तल लें और आंच बंद कर दें.

- डिब्बा रोटी तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी या अचार के साथ इसका लुत्फ उठाएं.

नोट:

- आप चाहें तो पेस्ट में अपनी मनचाही सब्जी भी मिला सकते हैं.

शाही कस्टर्ड रेसिपी

शाही कस्टर्ड रेसिपी-

मेहमान आए हैं तो मीठे में सर्व करें घर पर बना हेल्दी डिजर्ट शाही कस्टर्ड. आइए जानें इसकी आसान सी रेसिपी...

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : वेज, पार्टी

आवश्यक सामग्री:-

1 किलो दूध
3-4 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
200 ग्राम चीनी
5-6 केसर के लच्छे
1 चम्मच इलायची पाउडर
2 कप मिक्स फ्रूट के टुकड़े (अनार, केला, अंगूर, सेब)
1 कप कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) 

विधि:-

- सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें.

- जब दूध उबलने लगे तो आंच धीमी करके उसमें चीनी डालकर इसे 10-15 मिनट तक गैस पर ही रहने दें.

- अब एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर को थोड़े से ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह फेंट लें.

- अब कस्टर्ड के घोल को गर्म हो रहे दूध में डालकर चलाएं और फिर इसमें इलायची पाउडर व केसर डालकर चलाएं. फिर गैस बंद करके इसे बाहर रखकर ही ठंडा करें.

- जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो उसमें फ्रूट डालकर फ्रिज में रख दें.

- मेहमानों को सर्व करते समय उसमें कटे मेवे डालकर सजाएं.

आलू की लजीज जलेबी

आलू की लजीज जलेबी रेसिपी-


अब तक आपने मावा और मैदे की जलेबी का ही स्वाद लिया होगा. जरा एक बार इस आलू से बनी जलेबी का जायका जरूर टेस्ट करें.

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 30 मिनट से 1 घंटामील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री:-

250 ग्राम आलू
50 ग्राम सिंघाड़े का आटा
250 ग्राम चीनी
चुटकीभर केसर
तलने के लिए घी
एक चौथाई कप दूध

विधि:-

- एक पैन में 2 कप पानी, चीनी व केसर डालें और आंच में रखकर एक तार की चाशनी बना लें.

- जब तक चाशनी तैयार हो रही है तब तक आलू को उबाल लें और फिर छीलकर मिक्सी में पीस लें.

- आलू में सिंघाड़े का आटा मिला लें.

- फिर इस मिश्रण में दूध मिलाकर जलेबी के गाढ़ा घोल तैयार कर लें.

- इस पेस्ट को कोन वाले पॉलिथीन में या भी फिर किसी मोटे कपड़े में (जिसके बीच में छेद हो) डालकर रखें.

- एक एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पेस्ट से जलेबी तोड़कर सुनहरा होने तक तल लें.

- फिर जलेबी को चाशनी में डालें और 2-3 मिनट के बाद सर्व करें.

दौलत चाट

दौलत चाट रेसिपी-
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन 

कितने लोगों के लिए : 8 - 1

समय : 1.5 से 2 घंटेमील टाइप : वेज


आवश्यक सामग्री

2 लीटर फुल क्रीम दूध
ढाई कप क्रीम
1 बड़ा चम्मच टार्टर क्रीम
1 कप चीनी का पाउडर
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
2 बड़ा चम्मच पिस्ता कटे हुए
1 बड़ा चम्मच खोया
सिल्वर वर्क

विधि-

- एक बाउल या बर्तन में दूध, क्रीम और टार्टर क्रीम डालकर रातभर फ्रिज में रख दें.

- अगले दिन इसमें 4 बड़ा चीनी पाउडर, गुलाब जल मिलाएं अच्छी तरह फेंट लें. इसके लिए आप मथनी या फिर ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

- इसमें निकलने वाली झाग को छलनी से निकालकर इसे एक गहरी प्लेट में रखते जाएं.

- इस प्रक्रिया में करीब 2-3 घंटे लगेंगे. (हमें दूध से पूरी तरह झाग निकालनी है क्योंकि इसी झाग से चाट बनती है.)

- जब झाग से थाली पूरी तरह से भर जाए तो इसमें कुछ चीनी पाउडर बीच में और कुछ मात्रा में ऊपर छिड़कें.

- थाली से बचा दूध निकालते जाएं इसे फिर फेंटें जब तक यह पूरी तरह से झाग न बन जाए.

- चाट को अलग-अलग कटोरी में डालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता, खोया और सिल्वर वर्क से गार्निश कर सर्व करें.

दही के शोले

दही के शोले-


सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक्स या किसी भी पार्टी का परफेक्ट स्टार्टर-दही के शोले. इन्हें दही के ब्रेड रोल भी कहा जाता है और ये स्वाद में बेहद जबर्दस्त लगते हैं.

आवश्यक सामग्री -

ब्रेड - 6
हंग कर्ड - 1 कप
पनीर - 100 ग्राम
गाजर - ½ कप (बारी कटी हुई)
शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कूटी हुई)
नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
मैदा - 2 टेबल स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून

विधि -

एक बड़े प्याले में हंग कर्ड निकाल लीजिए. इसमें पनीर को कद्दूकस करके डाल दीजिए. साथ में बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर मिक्स कर लीजिए.

मैदा में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बनाकर तैयार लीजिए.

ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये, इसके बाद, एक ब्रेड लीजिए, उसे बेलन की सहायता से दबाव देते हुए बेल लीजिए.

बेली हुई ब्रेड पर 1 चम्मच स्टफिंग रख दीजिए और ब्रेड के किनारों पर मैदे का घोल लगाकर ब्रेड को रोल कर लीजिए. ब्रेड के किनारों को चिपकाने के लिए ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट पर रखकर एक बार फिर से रोल कर लीजिए. फिर, रोल के दोनों किनारों को हल्के हाथों से दबाते हुए एक दूसरे की विपरित दिशा में मोड दीजिए.

ब्रेड रोल अच्छे से चिपक कर तैयार है, ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट से निकालकर प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह से सारे ब्रेड रोल इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल होने पर एक तैयार रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. रोल अच्छी तरह से तला जा रहा है, तब 3 से 4 या एक बार में जितने रोल कढा़ही में आसानी से आ जाएं डाल दीजिए. रोल को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. एक बार के ब्रेड रोल तलने में 3 से 4 मिनिट का समय लग जाता है.

तले हुये दही ब्रेड बॉल निकालकर प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये. गरमागरम क्रिस्पी और टेस्टी दही के शोले बनकर तैयार हैं, इन्हें काट कर सर्व कीजिए. दही ब्रेड रोल को हरे धनिये की चटनी, टोमॅटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

मैदे के घोले से ब्रेड रोल अच्छे से चिपक जाता है.
ब्रेड को अच्छे से बेलें और रोल करके दोनों किनारों को अच्छे से चिपकाएं ताकि तलते समय रोल से दही बाहर न आने पाए.

ब्रेड रोल तलने के लिए मीडियम-हाई गरम तेल की आवश्यकता है. तेल हल्का गरम होगा तो ब्रेड रोल को तलने में अधिक समय लेगा साथ ही तलते समय दही रोल से बाहर भी आ सकती है और अगर ज्यादा गरम होगा तो ब्रेड ऊपर से जल्दी सिक कर ब्राउन हो जाएगी और क्रिस्पी भी नहीं बनेगी।