grah 1 3

ss

Friday 16 June 2017

मक्के की रोटी

मक्के की रोटी एक लोकप्रिय पंजाबी रोटी है जो मक्का (मकई) के आटे से बनती है और आम तौर पर सरसों के साग के साथ परोसी जाती है। परंपरागत रूप से की रोटी बनाने के लिए लोई को हथेलियों के बीच दबाकर चपटी रोटी के जैसा आकार दिया जाता है और फिर गर्म तवा पर ​​पकाया जाता है। हालांकि, इस पारंपरिक तरीके से रोटी बनाना मुश्किल है और इसे बनाने के लिए कुछ अभ्यास की आवश्यकता है। इसलिए इस रेसिपी में आसानी से मक्की की रोटी को चकले के ऊपर प्लास्टिक रख के कैसे बेली जाती है वो बताया गया है।


पूर्व तैयारियों का समय: 5 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
कितने लोगो के लिए: 2 (6 रोटी)

सामग्री:
1½ कप मक्के का आटा (मकई का आटा)
2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया या कद्दूकस मूली
1 टीस्पून अजवायन
गर्म पानी, आटा गूँथने के लिए
नमक स्वाद अनुसार
तेल या घी, शैलो फ्राई करने के लिए
नोट: पीले रंग का मकई का आटा का इस्तेमाल करें। मकई के सफ़ेद रंग के स्टार्च का उपयोग न करें।

विधि:-

एक परात में मक्के के आटे को छान लें।
उसमे बारीक कटा हुआ हरा धनिया, अजवायन और नमक डालें। उसमें थोड़ा थोड़ा करके गर्म पानी डालें और थोड़ा सख्त और मुलायम आटा गूंथे (पराठे के आटा की तरह)।
उसे 6 बराबर भागों में बाँट ले। अपनी हथेलियों को पानी से गीली करे और प्रत्येक भाग को गोल आकार दें। एक प्लास्टिक की जिपलॉक बैग ले और उसे दोनों तरफ से काट लें। उसे चकले के ऊपर रखें और उसके ऊपर एक आटे का गोला रखे। एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें।
आटे के गोले को दबाकर लोई का आकार दे और उसे कटी हुई प्लास्टिक बैग के दूसरे हिस्से से ढके। उसे अब बेलन से गोल आकार की थोड़ी मोटी रोटी में बेल लें।
ऊपर से प्लास्टिक निकालें और रोटी को तस्वीर में दिखाया गया है वैसे अपनी हथेली पर उल्टा करके डालें।
अब आसानी से ऊपर से प्लास्टिक को हटा दें।
गर्म तवे के ऊपर रोटी डालें और उसे एक मिनट के लिए पकने दें।
उसे पलटें और उसके ऊपर समान रूप से तेल लगा दें।
फिर, एक मिनट के बाद उसे पलटे और दूसरी तरफ तेल लगा दें। उसे पलटे और दोनों तरफ हल्के सुनहरे रंग की चित्ती आने तक सेकें।
उसे एक प्लेट में निकाले और इस के उपर मक्खन फैला दें। इसे गरमा गरम सरसों के साग के साथ परोसें। जब मक्की की रोटी ठंडी हो जाती है तो नरम नहीं रहती है इसलिए उसे गर्म ही परोसें।

No comments:

Post a Comment