grah 1 3

ss

Friday 16 June 2017

पूरन पोली

पूरन पोली को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, कभी ना कभी सभी भारतीय ने अपने जीवन में इस मीठी रोटी का लुफ्त उठाया ही होगा। पुरे भारत में अलग अलग राज्यो में यह विभिन्न तरीको से बनायीं जाती है। इस विधि (रेसिपी) में हमने भराई के लिए तुअर दाल से बना इलायची के स्वाद वाला पुरन बनाया है और इसमें बहुत छोटी मात्रा में सुगंध के लिये जायफल के पाउडर भी डाला है। तो आईये आज हम इस विधि की मदद से पुरन पोली बनाना सीखते है।


पूर्व तैयारियों का समय: 30 मिनट
पकाने का समय: 1 घंटा
कितने लोगो के लिए:3

सामग्री:
3/4 कप तुअर दाल (अरहर की दाल)
3/4 कप शक्कर या गुड़
1/2 टीस्पून इलायची का पाउडर
1/8 टीस्पून जायफल का पाउडर, वैकल्पिक
2 टेबलस्पून घी + परोसने के लिए
1 कप गेहूं का आटा + बेलने के लिए
1½ टेबलस्पून तेल

पूरन (भराई) बनाने की विधि:-

तुअर दाल को पानी से 2-3 बार धो लें और 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। दाल में से अतिरिक्त पानी निकाल दें और उसे एक प्रेशर कुकर (4-5 लीटर) में डालें। 1½ कप पानी डाले और कुकर का ढक्कन बंद करें। उसे मध्यम आंच पर 3 सीटी होने तक पकाईये। कुकर के अंदर के प्रेसर को ख़त्म होने दें। कुकर का ढक्कन खोले और अतिरिक्त पानी निकाल दें।

दाल को चमचे से मैश कर लें। एक कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन में दाल, चीनी या गुड़ और घी डालें और मध्यम आंच पर पकने के लिए रखें। उन्हें अच्छी तरह से मिला लें।

उसे लगातार चमचे से चलाते हुए मिश्रण गाढ़ा हो जाये तब तक पकाईये। इसमें लगभग 15-20 मिनट का समय लगेगा।

पूरन गाढ़ा हो गया है या नहीं यह जाँच करने के लिए उसमे पलटा आ चम्मच खड़ी रखे और अगर पलटा तुरंत गिर नहीं जाता है तो यह तैयार है। अन्यथा चमचे से चलाते हुए और 3-4 मिनट के लिए पकाईये। इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। गैस बंद कर दें और मिश्रण कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। उसे 6 बराबर भागों में बाँट लें।

पूरन पोली बनाने की विधि:-

एक परात में गेहूं का आटा लो और तेल डालें। आवश्यकता के अनुसार पानी डालें और नरम आटा गूंध लें। आटे को ढके और 15 मिनट के लिए सेट होने दें। 15 मिनट के बाद, इसे फिर से गूंधे और 6 बराबर भागों में बाँट लें।

हरेक भाग में से गोला बनाइये और उसे अपनी हथेलियों के बिच दबाकर लोई का आकार दें। एक लोई ले और उसे सूखे आटे से लपेटे। उसे चकले के ऊपर रखे और बेलन से 4-5 इंच व्यास की गोल पूरी बेल ले। पुरी के बीच में पूरन रखें।

बेली हुई पुरी की किनारों चारो और से उठाकर पुरन को लपेटें और किनारो को सील करें। अतिरिक्त आटा निकाल दे और उसे गोल आकार दे।
उसे धीरे से दबाकर लोई का आकार दें और सूखे आटे से लपेटें।

इसे लगभग 6-7 इंच व्यास के गोल आकार में बेल लें।
एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। जब तवा मध्यम गर्म हो तब उसके ऊपर कच्ची पूरन पोली रखें। जब नीचे की सतह पर सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं तब उसे पलटें। अब दूसरी तरफ भी भूरे रंग के धब्बे होने तक पकाईये। अगर जरुरत लगे तो फिर से उसे एक बार पलटे और दोनों तरफ सुनहरे भूरे रंग के धब्बे आने तक पकाईये।

उसे एक प्लेट में निकाले और दोनों बाजू घी लगाईये। इसी तरह बाकी की पुरन पोली भी बना लें।

No comments:

Post a Comment