grah 1 3

ss

Friday 16 June 2017

भटूरा

भटूरा एक फूली हुई और तली हुई रोटी है जो बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन पंजाबी छोले के साथ परोसी जाती है। वैसे तो भटूरे पूरी के जैसे ही बनते है लेकिन दोनों में काफी फर्क होता है। भटूरे मैदे से बनते है और इसके आटे को फरमेंट किया जाता है जिससे यह पुरी की तुलना में बहुत ही मुलायम बनते है जबकि पुरी गेहू के आटे या मैदे में से बनती है और इसके आटे को फरमेंट नहीं किया जाता है। इस आसान रेसिपी का पालन करके बड़ी ही सरलता से घर पर भटूरे बनाये और पंजाबी छोले और प्याज के सलाद के साथ लंच या डिनर में परोसें।

पूर्व तैयारियों का समय: 4 घंटे
पकाने का समय: 20 मिनट
कितने लोगो के लिए: 4
अंग्रेज़ी में भटूरा रेसिपी पढ़े (Read in English)

सामग्री:
2 कप मैदा
1 टेबलस्पून सूजी (रवा)
2 टेबलस्पून तेल
4 टेबलस्पून दही
1 टीस्पून चीनी
1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
तेल (तलने के लिए)
नमक
पानी

विधि

मैदा और सूजी को परात में छान लें। चीनी, नमक, दही, बेकिंग पाउडर और 2 टेबलस्पून तेल डाले और अच्छी तरह से मिलाएं।
थोड़ा थोड़ा पानी डाले और नरम आटा गूंध लें।
आटे को एक गीले मलमल के कपड़े से या प्लेट से ढके और 3-4 घंटे के लिए हल्के गर्म स्थान पर रखें। 3-4 घंटों के बाद आप को दिखेगा कि आटा फूल कर बढ़ गया है। फिर से उसे गूंध ले।
आटे को 12 बराबर भागों में बाँट ले और हर एक भाग में से गोला बनाईये।
एक गोला ले, उसे दबाकर लोई बनाइये और उसमें से लगभग 5-6 इंच व्यास की गोल पुरी बेले। (यदि आवश्यकता हो तो लोई को चकले से चिपकने के लिये चकले के ऊपर तेल लगाये या सूखा आटा छिड़के।) सभी गोले में से पुरी बेल ले।
एक गहरी फ्राइंग पैन (या कढ़ाई) में मध्यम आंच पर तलने के लिए तेल गर्म करें। तेल मध्यम गर्म हो गया है कि नहीं यह जाँच करने के लिए गर्म तेल में आटे का एक छोटा सा टुकड़ा डाले और अगर वह कलर बदले बिना तुरंत ही सतह पर आता है तो तेल पर्याप्त रूप से गर्म है। अब तेल में एक बेला हुआ भटूरा डाले। 5-7 सेकंड के बाद, उसे धीरे से पौना या चमचे से दबाये, इससे वह बीच में से फुलने लगेगा।
जब नीचे की सतह हल्के सुनहरे रंग की हो जाये तब उसे पलटे और दूसरी सतह हल्के भूरे सुनहरे रंग की होने तक तले। भटूरे को मध्यम आंच पर ही तले।
जब भटूरा तल जाये तब उसे तेल में से निकाले और एक थाली में रखें। बाकी भटूरे भी इसी तरह तले। गरमा गरम भटूरे को पंजाबी छोले मसाला के साथ परोसें।

No comments:

Post a Comment