grah 1 3

ss

Friday 16 June 2017

मैंगो शेक

मैंगो (आम) फलो का राजा है और सबकी पसंद का फल है। गर्मियों की मौसम में ताजा आम आसानी से मिल जाता है तो आईये आज हम ठंडा ठंडा मैंगो मिल्क शेक बनाते है। मैंगो शेक (मैंगो मिल्क शेक) पके आम के टुकड़े, दूध और चीनी से बनने वाला एक ठंडा पेय है। चीजों को सरल और आसान रखने के लिए, इस रेसिपी में बताया गया है कि कैसे आम को दूध और चीनी के साथ पीस कर मैंगो शेक बनता है। हालांकि, अगर आप इसमें कुछ नया करना चाहते है तो नीचे दिये गए सुझाव पढ़े।


पूर्व तैयारियों का समय: 5 मिनट
कितने लोगो के लिए: 2
अंग्रेज़ी में मैंगो मिल्क शेक रेसिपी पढ़े (Read in English)

सामग्री:
2 बड़े पके आम (लगभग 2 कप कटा हुआ आम)
1½ कप दूध
1½ टेबलस्पून चीनी (या स्वाद अनुसार)
2-3 आइस क्यूब्स, वैकल्पिक

विधि:-

आम को पानी से धो ले। उसे छीलके छोटे छोटे टुकडों में काट ले। उन्हें मिक्सर ग्राइंडर की बड़ी जार में डाले।
उसमें दूध, चीनी (आम की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा) और बर्फ के क्यूब्स डाले।
उसे पीस ले। मिश्रण चिकना (स्मूध) होना चाहिए और उसमे आम के टुकड़े नहीं होने चहिये। तैयार मैंगो मिल्क शेक को गिलास में डाले और आइसक्रीम और कतरी हुई बादाम से सजाये।

No comments:

Post a Comment