grah 1 3

ss

Friday 16 June 2017

वनीला मिल्क शेक

वेनिला मिल्क शेक दुनियाभर में लोकप्रिय है और इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए वनीला आइसक्रीम और दूध ही चाहिये। इस मिल्क शेक की विधि (रेसिपी) का पालन करके बेहतरीन वेनिला मिल्कशेक बनाइये।


पूर्व तैयारियों का समय: 7 मिनट
कितने लोगो के लिए: 1

सामग्री:
1 कप वनीला आइसक्रीम
3/4 कप ठंडा दूध
1/8 टीस्पून वेनिला एक्सट्रेक्ट (या 3-4 बुँदे वेनिला एसेंस), वैकल्पिक
1 टीस्पून चीनी, वैकल्पिक

विधि

दूध, वेनिला एक्सट्रेक्ट (या वेनिला एसेंस) और चीनी एक मिक्सी की बड़ी जार में डालें। (यदि वेनिला एक्सट्रेक्ट या एसेंस उपलब्ध नहीं है तो चिंता मत करो, उसके बीना तैयार किया हुआ मिल्क शेक भी बढ़िया लगता है।)
वनीला आइसक्रीम डालें।
उन्हें पीस ले। एक गिलास में मिल्क शेक डाले और परोसें।

No comments:

Post a Comment