grah 1 3

ss

Wednesday 14 June 2017

आलू टिक्की बर्गर

यह भारतीय आलू टिक्की और मुलायम बन का स्वादिष्ट मिश्रण है। विदेशी बर्गर में भारतीय जायका लाने के लिए आलू टिक्की को भारतीय मसालों का उपयोग करके घर पे बनाया गया है। इस रेसिपी में बन को कम तेल में सेका गया है और आलू टिक्की को उसके अन्दर रखा गया है।

पूर्व तैयारियों का समय: 5 मिनट

पकाने का समय: 5 मिनट
कितने लोगों के लिए: 2

सामग्री:
2 आलू टिक्की
2 बर्गर बन्स
1 टेबलस्पून बटर
1-2 टेबलस्पून टमाटर का केचप
2 सलाद के पत्ते (लेटुस)
2-3 टेबलस्पून मेयोनेज़
1 बड़ा टमाटर, पतले स्लाइस में कटा हुआ
1 बड़ा प्याज़, पतले स्लाइस में कटा हुआ

बर्गर बन को बीच से 2 भागों में काट लीजिये। एक चपटी कडाही में बटर गरम कीजिये और बन के दोनो भागों को हलके भूरे रंग का होने तक सेकिये।
आलू टिक्की रेसिपी के मुताबिक टिक्की तैयार कर लीजिये।

बन के निचले हिस्से को लीजिये और उसपे टमाटर का केचप लगा दीजिये।

सलाद का पत्ता बिछाकर उसके ऊपर आलू टिक्की रख दीजिये।

1 टेबलस्पून मेयोनेज़ बीछा दीजिये।

दिए गए क्रम में टिक्की के ऊपर 1-2 टमाटर की स्लाइस और 3-4 प्याज की स्लाइस रख दीजिए।
सबसे ऊपर एक चीज की स्लाइस रख दीजिये।
बन के उपरी हिस्से से ढक लीजिये।

आलू टिक्की बर्गर तैयार है। इसे केचप या सॉफ्ट ड्रिंक के साथ परोसिये।

No comments:

Post a Comment