grah 1 3

ss

Monday, 5 June 2017

बैंगन का भरता

बैंगन का भरता – Baingan Ka Bharta Recipe
बैगन का भरता (Baingan ka Bharta) बहुत लोकप्रिय सब्जी है। और ये बनाया भी कई तरीकों से जाता है। हर तरीके का स्वाद भी अलग होता है। रेस्टोरेंट्स में ज्यादातर तला हुआ भरता मिलेगा। लेकिन मुझे तो भुना हुआ और बिना तेल मसाले वाला बैंगन का भरता (Baingan ka Bharta) ही पसंद आता है। आज आपको इसी बैंगन के भरते को बनाने की विधि बताउंगी।


सामग्री –

बैंगन- 500 ग्राम
हरा धनिया 1 Tablespoon Green Coriander Leaves
टमाटर2 BigTomato
प्याज1 (Big)Onion
लहसुन6Garlic
हरी मिर्च2Green chilli
अदरक1 Teaspoon (Grated)Ginger
सरसों का तेल1 TeaspoonMustard Oil
नमकSalt
नींबू1Lemon
विधि – How To Make Baingan ka Bharta
1. बैंगन को धुलकर पोंछ लें। सरसों का तेल बैंगन के चारों तरफ लगा दें। बैंगन के कैप में भी तेल को अच्छी तरह से लगाएं। बैंगन में तेल लगाने से ये जल्दी पक जाता है

2. बैंगन के कैप से थोड़ा नीचे चाकू से कट लगाएं। इस कट में लहसुन छील कर गाड़ दें। बैंगन के दूसरी तरफ भी कट लगाकर लहसुन को गाड़ दें। बैंगन छोटा है तो 2 लहसुन गाड़िए, बड़े बैंगन में 3 लहसुन लगा सकते हैं।

3. गैस की आंच को धीमा कर दें और बैंगन को सीधे ही आँच पर रख दें।

4. एक- एक मिनट के अंतर पर बैंगन को घुमा-घुमा कर पका लें। धीमी आँच पर बैंगन को पकने में 10-15 मिनट लगेंगे। अच्छा बैंगन जल्दी पक जाता है। जिस बैंगन में बीज ज्यादा होते हैं उसे पकने में समय लगता है

5. जब बैंगन का छिलका सिकुड़ने लगे तब बैंगन को चारों तरफ से दबाकर देखिए कि बैंगन मुलायम हो गया है या नहीं। बैंगन अगर नरम हो गया है तो आंच से इसे निकाल लें।

6. बैंगन थोड़ा गरम रहने पर ही इसका छिलका उतार दीजिए। अगर ठंडा हो जाएगा तो छिलके के साथ गूदा भी निकल आएगा। आप हाथ में पानी लगाकर छिलके को गरम ही गरम निकाल सकते हैं। छिलका निकालकर बैंगन को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।

7. प्याज को छीलकर बारीक काट लीजिए। टमाटर को भी धुलकर बारीक टुकड़ों में काट लीजिए।

8. लहसुन और अदरक को कद्दूकस कर लीजिए। मिर्च को भी बिल्कुल छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

9. अब सारी कटी हुई सामग्री बैंगन में डालकर अच्छे से उंगलियों की मदद से बैंगन के साथ मैश (mash) कर लीजिए। भरता जितना अच्छी तरह से मिला होगा स्वाद उतना ही अच्छा आएगा।

10. नींबू का रस, नमक और सरसों का एक चम्मच तेल डालकर इसे भी मिला दीजिए।

11. कटी हुई हरी धनिया से सजाकर परोसिए।

बैंगन के भरते (Baingan ka Bharta) की खास बात होती है कि इसमें सब कुछ हरा और कच्चा (raw) डाला जाता है। और इसीलिए इसका स्वाद बिल्कुल निराला होता है। हमने इस भरते को तला बिल्कुल नहीं  है ना ही कोई कोई पिसा हुआ मसाला डाला गया है। तो आप भी लीजिए भरते का नेचुरल स्वाद।

नोट: अगर बैंगन कम हो तो आप इसमें उबले हुए आलू (Boiled Potato) भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो बैंगन (Brinjal) को उबाल कर भी पका सकते हैें। ये थोड़ा आसान तो होगा लेकिन इसमें सोंधेपन की कमी खलेगी। आप दोनों तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।

आपका बैंगन का भरता (Baingan Ka Bharta ) कैसा बना? हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए।

No comments:

Post a Comment