grah 1 3

ss

Monday 12 June 2017

वेज खिचड़ी भात

वेज खिचड़ी भात-


आवश्यक सामग्री-

चावल – 3 1/2 कप
मूंगदाल – 1 1/2 कप
बैगन – 3
आलू – 1
गाजर – 2
बीन्स – 10
सूखी लाल मिर्च – 3
हींग – 1 पिंच
राई – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर –1 चम्मच
हरी मिर्च – 2
कड़ी पत्ता – 15 -20
हल्दी – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
घी – 4 चम्मच

विधि

★ चावल और दाल को धो कर कुछ देर भिगो कर रखे.

★ बैगन, आलू, बीन्स, गाजर, हरी मिर्च को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए.

★ अब कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. अब उसमे सूखी लाल मिर्च, राय, हींग, हरीमिर्च, कड़ी पत्ता, हल्दी डाल कर भून लीजिये. अब कटा हुआ सब्जी डाल कर पकाये. अब लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाये. अब उसमे 1 लीटर पानी डाल कर मिलाये. अब पानी में उबाल आने के बाद भिगो कर रख हुआ चावल और दाल डालकर धीमी आंच पर चावल पकने तक पका लीजिये. गरमा गरम वेज खिचड़ी बात तैयार.

No comments:

Post a Comment