मूँग दाल का चीला-आवश्यक सामग्री:-
मूँग दाल-200 ग्राम
बेसन-100 ग्राम
हरी धनिया पत्ती-2 चम्मच
अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च-2
दही-50 ग्राम
नमक-स्वादनुसार
तेल-2 चम्मच
विधि:-
1. दाल को 7-8 घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें
2. पानी से निकाल कर दाल को अदरक और मिर्च के साथ पीस लें। दाल को बारीक पीसें।
3. कड़ाही में एक टेबलस्पून तेल डालकर गर्म कर लें। इस तेल में बेसन डालकर 5-7 मिनट तक भून लें।
4. पिसी हुई दाल में भुना हुआ बेसन मिला दें। इसके साथ ही हरी धनिया, दही और नमक भी मिला दें।
5 सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट कर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। ध्यान रखें इस मिश्रण में पानी मिलाने की जरूरत नहीं है
6. अब इस गाढ़े घोल को पांच मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
7. एक मोटे तल के तवे या नॉन स्टिक तवे को गर्म होने के लिए रख दें। इस हल्का सा तेल लगा दें।
8. तवा जब अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो एक बड़े गहरे चम्मच या कलछुल की मदद से घोल को तवे पर गोल आकार में फैलाएं।
9. चीला डोसे से थोड़ा मोटा बनाया जाता है
10. अच्छी तरह से पकने के बाद इसे पलट कर और हल्का तेल लगाकर दूसरी तरफ भी सेंक लें। डोसा सिर्फ एक तरफ सेंका जाता है जबकि चीला दोनों तरफ।
आपका चीला तैयार है। इसे आप यूं ही चाय के साथ खा सकते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी और मेहनत करने के लिए तैयार हैं तो इसके अंदर स्टफिंग भी कर सकते हैं।
चीले की स्टफिंग कैसे करें:-
आइए अब देखते हैं की चीले की स्टफिंग के लिए कौन कौन सी चीजों की जरूरत होती है।
सामग्री:-
प्याज बारीक कटा हुआ- 2
टमाटर-2
धनिया की पत्ती -1 टेबलस्पून
मिर्च -1
चीज- 50 ग्राम
स्टफिंग करने का तरीका:-
1. प्याज, टमाटर मिर्च और धनिया की पत्ती को बारीक काट लें2. प्रॉसेस्ड चीज को कद्दूकस कर लें। चीज घर पर नहीं है तो बाकी चीजों से ही काम चला लें।
3. सभी चीजों को मिलाकर इसे चिले के ऊपर फैला दें। इसके ऊपर थोड़ा सा नमक बुरक दें। अब चीले को रैप कर लें।
आपका स्वादिष्ट मूंग का चीला (Moong ka Cheela) तैयार है। इसे आपके बच्चे बहुत पसंद करेंगे। आप इसे चाहें तो बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं।
No comments:
Post a Comment