grah 1 3

ss

Monday, 5 June 2017

सेब का टेस्टी हलवा

सेब का हलवा-आवश्यक सामग्री -

सेब - 1 किलोग्राम
घी -150 ग्राम
मावा/ खोया -100 ग्राम
इलायची पाउडर -1 चम्मच
चीनी-70 ग्राम Sugar
बादाम -4-5
काजू - 4-5

बनाने की विधि:-

1. ताजे मीठे सेब को धुल कर छील लीजिए

2. सेब के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिए।

3. कड़ाही में घी गर्म कर लीजिए। और इसमें कसे हुए सेब को डाल दीजिए।

smart tips – सेब को कसने के बाद जितनी जल्दी हो सके गर्म घी में डाल दीजिए। इससे सेब का रंग सांवला नहीं पड़ता है।

4.  सेब को भूनिए जब तक कि ये घी नहीं छोड़ने लगे।

5. सेब में मावा, चीनी और इलायची डालकर अच्छी तरह से मिला दीजिए।

6. जब इस मिश्रण का पानी थोड़ा सूखने लगे और ये हलवा जैसा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें

7. अब इसमें कटे हुए काजू और बादाम डालकर सर्व कीजिए। आप चाहें तो इसमें ऊपर से सजाने के लिए भी कटे हुए मेवे डाल सकते हैं

देखा आपने सेब का हलवा (apple halwa) कितनी जल्दी से बन जाता है। इसे बनाते समय ध्यान रखिए कि चीनी कहीं ज्यादा ना हो जाए। क्योंकि इससे सेब का असली स्वाद दब जाता है।

No comments:

Post a Comment