चीज़ टोस्ट रेसिपी-
तवे पर चीज चिली टोस्ट
अगर आपकी सुबह एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ते के साथ है तो फिर पूरा दिन बन जाता है। चीज चिली टोस्ट (cheese chilly toast) ऐसा ही एक नाश्ता है जो स्वादिष्ट है और बनाने में आसान भी। इसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं
आवश्यक सामग्री-
ब्रेड स्लाइस बड़े- 8-10
चीज -150 ग्राम
शिमला मिर्च-200 ग्राम
टमाटर-2
प्याज-2
हरी मिर्च-2-3
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादनुसार
टोमैटो सॉस- चम्मच
चिल्ली चीज़ टोस्ट बनाने की विधि:-
1. प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए।
2. ब्रेड के किनारों को काट लीजिए
3. तवा को गर्म करके उसमें थोड़ा सा घी लगा दें। अब ब्रेड की स्लाइस को दोनो तरफ से थोड़ा थोड़ा गरम कर लीजिए। सभी स्लाइस को ऐसे ही गरम करके रख लीजिए।
4. अब तवे पर जितनी स्लाइस रख सकते हैं रख दीजिए। स्लाइस इस ढंग से रखिए के उनके बीच गैप ना रहे।
5. गैस को जलाकर और आंच को धीमी करके तवे को चढ़ा दीजिए।
6. अब ब्रेड की स्लाइस पर एक-एक करके शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर की लेयर बना दीजिए।
7. अब इसके ऊपर नमक और काली मिर्च बुरक दीजिए।
8. अब चीज को ग्रेट करके ब्रेड स्लाइस पर फैला दें। अगर आपका कद्दूकस छोटा है तो आप सीधे स्लाइस के ऊपर ही चीज को ग्रेट कर सकते हैं।
9. गैस को बिल्कुल धीमी करके 2 मिनट के लिए तवे को किसी थाली से ढक दें।
10. 2 मिनट में बाद गैस बंद करके अपने चीज चिली टोस्ट (cheese chilly toast) को तवे से निकाल लीजिए। हर स्लाइस को अपने मनपसंद आकार में छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इससे खाने में आसानी होती है।11. आप इस पर सॉस भी लगा सकते हैं। ये आपकी इच्छा पर है।
आपका चीज चिली टोस्ट (cheese chilly toast) तैयार है।
No comments:
Post a Comment